फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नातिन ने रोते हुए बताया, नाना को दो बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, मुझे दी ये धमकी

Mon, 15 Jul 2019 02:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार देर रात निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर पर सोते समय किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


यह मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बंग्लापुर इजूरा खुर्द गांव का है। यहां दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसान को मौत को घाट उतार दिया। बगल में सो रही नातिन जाग गई तो बदमाशों ने उसे धमकाया और वारदात के बाद भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धरम सिंह (55) छप्पर के नीचे सो रहे थे। बगल के चारपाई में नातिन मैना देवी सो रही थी। जग जाने के बाद उसको कुल्हाड़ी से धमकाया। नातिन ने बताया कि एक बदमाश पास के कटहल के पेड़ पर चढ़ा था दूसरे ने नाना धर्म सिंह के पास आकर उन्हें कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला।  वह जगी तो उसे भी कुल्हाड़ी से मारने की धमकी दी गई जिससे वह डर गई और चुपचाप बैठी रही।

बदमाश जब मार कर चले गए तब उसने शोर मचाया। धर्म से सिंह की पत्नी करीब 20 साल पहले कहीं चली गई थी। इकलौता बेटा सुधीर अहमदाबाद में रहता है। गांव में धर्म सिंह अपनी भाभी के साथ रहते थे। इनके नाम करीब साढे 3 बीघा जमीन है। परिजनों का कहना है कि कई बार पिता और भाभी का विवाद बेटे से हो चुका है।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक नातिन ने वारदात में दो लोगों के शामिल होने की बात कही है। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें