फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गैंगरेप के बाद मासूम की हत्या

Sat, 21 Nov 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले रेल बाजार थाना क्षेत्र से अगवा मासूम बच्ची की स्मैकियों ने गैंगरेप के बाद ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी और शव इलाहाबाद फाटक के पास खंडहर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव मिला।
विज्ञापन


बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव मिलने की सूचना देने वाले मोहल्ले के युवक से शक के आधार पर पूछताछ की तो वह टूट गया और दो अन्य दरिंदों के नाम बता दिए। पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। इनमें एक 11 साल का नाबालिग है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बच्ची को अगवा करके गैंगरेप करने और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले पुलिस से गुहार लगाई थी लेकिन बच्ची को ढूंढना तो दूर, रिपोर्ट
तक नहीं लिखी गई।

फेथफुलगंज निवासी एक व्यक्ति की पांच साल की बेटी बुधवार शाम से लापता थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन मस्जिद से घोषणा कराई और खुद पिता माइक लेकर मोहल्ले-मोहल्ले बेटी की जानकारी करता रहा। शुक्रवार सुबह दस बजे मोहल्ले के बउअन (22) ने घर पहुंच बताया कि सेंट्रल स्टेशन से कुछ दूर इलाहाबाद फाटक के पास रेलवे के खंडहर हट में बच्ची का शव पड़ा है।
विज्ञापन


बच्ची के माता-पिता व मोहल्ले वाले वहां पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव मिलने की सूचना देने वाले बउवन से पूछताछ शुरू की तो उसने सब उगल दिया। बताया कि बच्ची के पिता से बउअन के घरेलू संबंध थे। बुधवार को बच्ची को अपने साथ ले आया था। बाद में बच्ची को रेलवे की खंडहरनुमा कोठरी में ले गया। दोनों दोस्तों को भी बुला लिया। फिर उसने दोस्त दीपक (19) और एक नाबालिग दोस्त के साथ बच्ची से रेप किया और फिर हत्या कर दी। बच्ची शोर न मचा सके इसलिए उसके कपड़े उसके मुंह में ठूंस दिए।

इसके बाद तीनों ने मिलकर गला दबाया और सिर ईंट से कूंच दिया। पुलिस ने तुरंत दीपक और तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। बउअन और दीपक गुप्ता उर्फ सुक्खी शुक्लागंज के रहने वाले हैं और काम-धंधे के सिलसिले में बच्ची के घर के पास किराए पर रहते हैं। तीनों आरोपी स्मैक के लती बताए गए हैं। नाबालिग आरोपी हरबंश मोहाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें