औरैया के कोतवाली क्षेत्र के कटरा गांव में हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में भाइयों में झगड़ा हो गया। नशे में धुत छोटे भाई के अपशब्द कहने से गुस्साए बड़े भाई ने उस पर सरिये से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इसमें गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कटरा निवासी उमेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे उसका बड़ा बेटा सनोज घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर नहा रहा था। इसी बीच छोटा बेटा प्रमेश वहां पहुंच गया।