कानपुर के बिठूर इलाके मे आज बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक किशोर की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस, फारेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिठूर के गम्भीरपुर गॉव के पास से निकले हाईवे किनारे खाई में शौच के लिए गयी महिलाओं ने किशोर का शव देखा और इसकी सूचना गांव आकर दी। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ बिठूर ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को देते हुए फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की सहायता ली ।
विज्ञापन
2 of 3
आकाश की फाइल फोटो
कल 3 बजे घर से निकला था आकाश
हाईवे किनारे मिली लाश की शिनाख्त आकाश (17) पुत्र विनोद गौतम निवासी सिंक रोड थाना फजलगंज के रूप में हुई है मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कल शाम 3 बजे से आकाश बैग लेकर घर से गायब है और कल शाम से ही हम सब उसकी तलाश में लगे हुए थे और उसका फोन भी बंद जा रहा था। उधर परिजनों के अनुसार आकाश का फजलगंज थानाक्षेत्र के ही प्रतापगंज मोहल्ले के कुछ लड़कों से विवाद भी था फिलहाल उन्होंने विवाद का कारण नही स्पष्ट किया लेकिन हत्या की सुई उन लड़कों के ऊपर ही घुमा रही है।
मिट्टी के ईटों से चेहरा कुचकर उतारा मौत के घाट
हत्यारा अपने साथ कोई आलाकत्ल नही लाया था क्योंकि उसने आकाश को हाईवे की खुदाई में निकली हुई ठोस मिट्टी के पत्थरों से चेहरे को कुचल-कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा। लाश के पास से पुलिस को खून से सने मिट्टी के पत्थर मिले है।
करीबी पर हत्या का शक
कही हत्यारा आकाश का कोई करीबी तो नही ऐसे कैसे वो बैग लेकर बिना परिजनों को जानकारी दिए घर से अंजान के साथ निकल पड़ेगा हो न हो हत्यारा आकाश का करीबी ही है।