मृतक की फाइल फोटो व मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जमीन के विवाद को लेकर हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां कल्याणपुर में एक युवक की संपत्ति को लेकर अपने पिता व भाई से विवाद हो गया। जिस पर पिता-पुत्र ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
हालत बिगड़ने पर युवक की पत्नी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ससुर व देवर पर पति को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है।
मामले की जानकारी होते ही पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपित पिता को उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ कर थाने ले गई। पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।