बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइटों पर खरीदारी करने वाले लोगों को ठग अपना निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद हिमाचल साइबर क्राइम विंग ने इस संबंध में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
साइबर क्राइम विंग के अनुसार शॉपिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि साइट पर या तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन आएगा या फिर ऑनलाइन ही पैसा जमा करना होगा।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति फोन कॉल, एसएमएस या ईमेल के जरिये संपर्क कर सामान मंगवाने की जानकारी देकर ग्राहक से बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी मांगे तो उससे साझा न करें।
सीआईडी के अधिकारियों का कहना है कि संभव है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से ग्राहक का डाटा लीक हो रहा है और उसी लीक डाटा की मदद से ठग उपभोक्ता को निशाना बना रहे हैं।