फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम-आडवाणी के कमांडो को लूटा

Thu, 18 Dec 2014 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा में बुधवार को भोर के लुटेरों ने गुजैनी हाइवे पर सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल और मुलायम सिंह यादव व लालकृष्ण आडवाणी के ब्लैक कैट कमांडो रहे अमरलाल वर्मा को घायल कर रुपये और सामान लूट लिया।
विज्ञापन


घटना के समय अमरलाल सेंट्रल स्टेशन से घर जा रहे थे। बर्रा थाने में इंडिका कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुजैनी ‘सी’ ब्लॉक निवासी अमरलाल जम्मू - कश्मीर के बड़गांव जिले में तैनात हैं।

वह पहले मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे लालकृष्ण आडवाणी की ब्लैक कैट सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार देर रात वह गोमती एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल पहुंचे। टेंपो, आटो न मिलने की वजह से अमरलाल रिक्शे से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


अमरलाल के मुताबिक बुधवार भोर पहर गुजैनी हाइवे पर सफेद रंग की इंडिका सवार बदमाशों ने उनके रिक्शे को ओवरटेक कर रोक लिया। दो बदमाश कार के अंदर ही बैठे रहे जबकि चार बदमाशों ने उनका सामान लूटने की कोशिश की।

बदमाशों ने रिक्शा चालक को धमका कर भगा दिया। वे लूट का विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गए तो बदमाशों ने तमंचे की बट और डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

उनके सड़क पर गिरने के बाद बदमाश अटैची, बैग, पर्स और दो मोबाइल लूट कर कार से पनकी की तरफ भाग निकले। बर्रा थानाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार और हुलिए के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

बर्रा में सक्रिय है इंडिका सवार गैंग

बर्रा हाइवे और उसके आसपास बीते एक माह से इंडिका कार सवार बदमाशों का गैंग सक्रिय है। सोमवार देर रात सफेद इंडिका सवार छह बदमाशों ने गुजैनी शराब ठेके के पास गुजैनी गांव निवासी टेंपो चालक किशोर, उसके साथी धर्मेंद्र के साथ लूट की कोशिश की थी।

नगदी, कीमती सामान न होने की वजह से बदमाशों ने दोनों को जमकर पीटा था। इससे पहले भी ट्रक से डीजल चोरी का विरोध करने पर इसी जगह इंडिका सवार बदमाश एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें