फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद भी नहीं थमी बहू के "गुस्से की आग", सास को छत से फेंक कर मार डाला

Tue, 04 Dec 2018 01:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बहू ने विवाद के बाद सास को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में सास को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी। 
विज्ञापन


यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम म्योना का है। यहां महेश पुर निवासी कटोरी (55) पत्नी लोकपाल रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गंज में किराए के मकान में रहने वाली अपनी बहू अनीता पत्नी श्रवण से मिलने के लिए गई थी।

रविवार को ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला महिला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया। जिसके बाद सोमवार देर रात दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
इस दौरान अनीता ने अपनी सास कटोरी को दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल कटोरी को लेकर अनीता खुद ही जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती कराने के बाद वहां से चली गई।

अस्पताल में कुछ देर चले इलाज के बाद कटोरी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें