डरी-सहमी युवती ने आरोपी की करतूत परिवारीजनों को बताई। उसके घरवालों ने आरोपी से बात की, लेकिन वह मांग पर अड़ा रहा। युवती के मामा ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल के नोडल अफसर व सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा से की।
उनके आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ ने बताया कि सर्विलांस की मदद से एहसान की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह हैदराबाद में था। युवती के जरिए एहसान को यह मेसेज दिलवाया कि वह लखनऊ आकर रकम ले जाए।
सोमवार को एहसान लखनऊ पहुंचा और युवती ने उसे लालबाग स्थित एक होटल पर बुलाया। जैसे ही वह होटल के बाहर पहुंचा, वहां सादी वर्दी में मौजूद उपनिरीक्षक फरीदा बेगम, हेड कांस्टेबल फिरोज बदर और सिपाही अखिलेश कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया।