फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के हमले से बच्ची के 12 घाव

Thu, 05 Nov 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सी ब्लाक पनकी में बुधवार को एक बंदर ने दो साल की बच्ची जीनल पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर बच्ची की मां ने पत्थर चलाए तो बंदर भागा। जीनल के शरीर पर 12 घाव हुए हैं।
विज्ञापन


उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुज मिश्र ने बताया कि पत्नी पूजा दोपहर में छत पर कपड़े फैलाने गई थी। बेटी जीनल भी उनके पीछे-पीछे छत पर पहुंच गई।

इसी दौरान बंदर ने हमला बोल दिया। लोगों का कहना है कि बंदरों से पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कई बार नगर निगम और वन विभाग में शिकायत की गई लेकिन बंदरों को पकड़ने कोई दस्ता नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें