फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर से चोरी, गहने और दो लाख नकदी पार

Thu, 14 May 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरचरनपुर्वा गांव में गत मंगलवार की रात चोरों ने एक हवेली में घुसकर लाखों रुपये के गहने, नगदी व रायफल के कारतूस पार कर दिए।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह शाम तक पुलिस, खोजी कुत्ता व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट पड़ताल करते रहे। एएसपी भी पहुंचे। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सनसनीखेज वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

मालूम हो कि मलखान सिंह की पत्नी और पुत्र धर्मेंद्र ग्राम प्रधान हैं। क्षेत्र के हरचरनपुर्वा गांव निवासी मलखान सिंह यादव ने बताया कि गत मंगलवार को वह, पत्नी, पुत्र धर्मेंद्र, नीरज, प्रदीप व पुत्रबधू घर पर ही थे।
विज्ञापन


रात में खाना खाने के बाद वह ऊपरी मंजिल की छत पर लेटे थे। बेटे अलग-अलग कमरों में लेटे थे। प्रदीप के कमरे में अलमारी और रायफल भी रखी थी। वहीं एक रायफल हॉल में टंगी थी।

बुधवार की सुबह जागने पर पता चला कि दोनों रायफलें हॉल में पड़ी थीं। उनके कारतूस नदारत थे। अल्मारी खुली थी और उसका लॉक टूटा था।

अलमारी में रखे 115 तोला सोने व 4 किलो 75 ग्राम चांदी के गहने और दो लाख रुपये नदारत थे। छत से नीचे उतरने के लिए साड़ियां बंधी मिलीं।

घटना की सूचना लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक ऋषिपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आलोक शर्मा, कोतवाल अंबरीश यादव ने परिजनों से पूछतांछ की। डॉग स्क्वायड ने  पड़ताल की।
विज्ञापन


फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने नमूने लिये। कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें