फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत गोप्पा ने मुखबिर को गोलियों से भूना

Mon, 19 Dec 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में मारीं छह से अधिक गोलियां
विज्ञापन
चित्रकूट के 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा यादव ने मुखबिरी के शक में सोमवार दिनदहाड़े किसान को गोलियों से भून दिया। उसके साथ बाइक से जा रही भाभी ने खेत में घुसकर जान बचाई।  
विज्ञापन


पहाड़ी थानाक्षेत्र के हर्रा निवासी राजा यादव उर्फ रामराज यादव (30) पुत्र सूरजदीन सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से भाभी मंजू पत्नी मुन्नू को लेकर पहाड़ी स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रहा था। घर से एक किलोमीटर आगे चौहान तालाब के पास छह साथियों के साथ घात लगाए बैठे डाकू गोप्पा ने राजा पर गोली चला दी, जो उसकी पीठ में लगी। इससे राजा बाइक से गिर गया और जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा। डाकू पीछा करते हुए खेत में घुसे और वहीं ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर राजा को मौत के घाट उतार दिया। उसकी भाभी ने खेत में घुसकर जान बचाई।
वारदात करके डकैत तीन बाइकों से निकल गए। डाकुओं के जाने के बाद आसपास के ग्रामीण आए और पुलिस को सूचना दी। एसपी डीपी सिंह, एएसपी अशोेक कुमार, सीओ राजेश कुमार और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डकैतों के भागने वाली दिशा में सघन कांबिंग की गई, पर डकैतों का पता नहीं चला। एसपी ने बताया कि वारदात डाकू गोप्पा ने ही की है। वह आधा दर्जन साथियों के साथ बाइक से आया था। 
विज्ञापन

मृतक की भाभी ने बताया कि वह डाकू गोप्पा व उसके भांजे रजुआ को पहचानती है। मृतक के भाई माताबदल ने बताया कि डाकू गोप्पा से उसके परिवार की दुश्मनी है। राजा के पुलिस का मुखबिर होने के शक में डाकू कई बार हमला कर चुके हैं। इसी साल पांच अगस्त को गांव में घुसकर डाकू गोप्पा ने धावा बोलकर गोली चलाई थी, जिसमें राजा के पैर में गोली लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें