फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लापता छात्राओं के मिले शव, एक की निकाली आंखें-दूसरे के मुंह में ठूंसा कपड़ा

Thu, 14 Sep 2017 05:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
सहसों थाना क्षेत्र में मंगलवार को क्वारी नदी किनारे मृत मिली दो किशोरियों में एक कानपुर देहात की उन तीन किशोरियों में शामिल थी, जो चिराना गांव से सोमवार से लापता थीं। बुधवार को परिवारीजनों ने यहां आकर उसकी शिनाख्त कक्षा 11 की छात्रा योगिता उर्फ रानी के रूप में की।
विज्ञापन


दूसरा शव उसकी सहेली का माना जा रहा था, किंतु सहेली के पिता ने इससे इनकार कर दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि मामला कानपुर देहात का है। वहां की पुलिस को दूसरी किशोरी के शव का डीएनए कराने को कहा जाएगा।

क्वारी नदी के सिंडौस घाट के समीप मंगलवार को दो किशोरियों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दोनों की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई थी। एक के मुंह में कपड़ा ठूंसा था तो दूसरी की एक आंख बाहर निकली थी। बुधवार को योगिता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में किसी भारी वस्तु से हत्या की बात है। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड बनाई गई है। दूसरे शव की शिनाख्त न हो पाने से बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इधर, अखबार में खबर देख कानपुर देहात के अकबरपुर थानांतर्गत चिराना गांव से नरेंद्र कुमार पासवान एडवोकेट अपनी पत्नी नीता, पुत्र राजा व रजत, भाई सर्वेश, पिता गया प्रसाद व अन्य परिवारीजनों के साथ इटावा पहुंचे।

उनकी 16 वर्षीय पुत्री सोमवार से अपनी दो सहेलियों के साथ लापता थी। इन सबने एक शव की शिनाख्त योगिता के रूप में की। इसके बाद यह माना गया कि दूसरा शव उसकी सहेली का ही होगा।

नरेंद्र ने बताया कि योगिता क्षेत्रीय इंटर कालेज, फतेहपुर रोशनाई अकबरपुर कानपुर देहात में पढ़ती थी। 11 सितंबर को सुबह साढ़े सात बजे कालेज के लिए निकली थी। एक अन्य सहेली (तीसरी) उसे बुलाने आई थी। तब से तीनों लापता थीं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा

इधर दूसरी सहेली के पिता भी दूसरी किशोरी की शिनाख्त के लिए पहुंचे। कानपुर देहात में आर्यनगर फतेहपुर रोशनाई के रहने वाले पिता ने दूसरा शव अपनी बेटी का होने से इनकार कर दिया। योगिता के परिजनों ने कहा कि दूसरा शव तीसरी सहेली का भी नहीं हो सकता। तीसरी सहेली को उन लोगों ने अच्छी तरह देखा है और यह शव उसका नहीं है।

विवेचना अकबर पुलिस करेगी
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दो शवों से एक की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। दूसरी किशोरी की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस मामले में अकबरपुर कानपुर देहात में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। विवेचना वहीं की पुलिस करेगी।

लक्ष्मी ने इसी साल लिया था विद्यालय में प्रवेश
पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे योगिता उर्फ रानी के परिवारीजनों का संदेह उसकी तीसरी सहेली पर है। नरेंद्र के पारिवारिक भाई सुरेश ने बताया कि यह दिल्ली में रहकर आई है। इसी वर्ष इसने विद्यालय में प्रवेश लिया है। सोमवार को भी वही योगिता को घर से लेकर गई थी।

कपड़े बदल गए
परिजनों के अनुसार योगिता उर्फ रानी घर से स्कूल ड्रेस में निकली थी। साथ में बस्ता भी लेकर गई थी लेकिन उसके शव पर स्कूल की ड्रेस नहीं थी। जो कपडे़ योगिता के शव पर मिले वह उसके घर के भी नहीं हैं।

शिक्षक दिवस पर तीनों ने की थी पार्टी
नरेंद्र के पारिवारिक भाई सुरेश पासवान ने बताया कि योगिता की तलाश में जब वे स्कूल गए तो वहां छात्र-छात्राओं से एक अलग बात पता चली। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर तीनों सहेलियों ने स्कूल में पार्टी की थी। इस दौरान उसकी सहेली ने कहा था कि यह पार्टी उनकी आखिरी पार्टी है। इसके बाद तुम लोग सिर्फ हम लोगों को इस पार्टी के लिए याद करोगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें