फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: घर में घुसकर 10 वर्षीय बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म

Sat, 12 Dec 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कन्नौज जिले में घर में घुसकर 10 वर्षीय बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर युवक ने भाइयों की मदद से विधवा से दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने शनिवार को सैदहा में रहने वाले बालक राम, सुनील और रमेश पुत्रगण मिड़ई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पति की मौत हो गई है। वह घर में 10 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। 18 अक्तूबर 2020 की रात तीनों आरोपी घर में घुस आए। बेटे व मुझे पीटकर जख्मी कर दिया।  बालक राम ने बेटे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। सुनील ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें