फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने तक दरिंदे ने किशोरी का किया शारीरिक शोषण, पीड़िता ने लड़के के परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 17 Jul 2019 06:34 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सफीपुर कोतवाली कस्बा स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक ने पड़ोसी किशोरी का तीन माह तक शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने दूरी बना ली।
विज्ञापन


किशोरी की मां को जब जानकारी हुई तो वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सफीपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विजनेश ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए।

वह लगातार तीन माह तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे किशोरी का गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी युवक के घर मामले की शिकायत की तो परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि किशोरी को मेडिकल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें