यूपी के उन्नाव जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां सफीपुर कोतवाली कस्बा स्थित एक मोहल्ला निवासी युवक ने पड़ोसी किशोरी का तीन माह तक शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने दूरी बना ली।
किशोरी की मां को जब जानकारी हुई तो वह तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सफीपुर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले विजनेश ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए।
वह लगातार तीन माह तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे किशोरी का गर्भ ठहर गया। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी युवक के घर मामले की शिकायत की तो परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अशोक पांडेय ने बताया कि किशोरी को मेडिकल को भेजा गया है।