फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: किशोरी को घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मां ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 09:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को मोहल्ले का एक युवक बुधवार की देर रात बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि देर रात उसकी 14 साल की बेटी को गांव का ही अंकित पुत्र राकेश कुमार बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर उसकी बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

बुधवार की दोपहर को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें