कानपुर के बर्रा में नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने मासूम को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे दबोच लिया। उसे पेड़ में बांधकर पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास, पाक्सो एक्ट, एससीएसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
बर्रा के वरुण विहार निवासी सफाईकर्मी के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक नौ साल की बेटी है। शनिवार सुबह वह रोज की तरह काम पर चला गया। पत्नी इलाके में चौका बर्तन करने चली गई। दोनों बेटे बाहर खेलने लगे और घर पर उसकी बेटी मौजूद थी।
पास में ही रहने वाला हरिनाम उसके घर में आया। आरोप है कि उसने बेटी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी की चीखपुकार सुन पड़ोसी आ गए। उन्होंने परिजनों को सूचना दी और हरिनाम को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। सीओ गोविंदनगर विकास पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।