महोबा जिले में चरखारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की नाबालिग भतीजी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे कई माह ब्लैक मेल किया।
मनचाहे स्थान पर बुलाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। दो दिन पहले नाबालिग लड़की के घरवालों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी, पॉक्सो समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
होमगार्ड के मुताबिक आरोपी ने उसकी भतीजी को करीब पांच महीने पहले घर के बाहर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। भतीजी को धमकी देकर कई घर से बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया, लेकिन पीड़िता ने डर से चलते परिवार वालों को कुछ नहीं बताया।
आरोपी ने भतीजी को क्षेत्र में स्थित रेलवे लाइन के पास बुलाया। इसकी भनक लगते ही पीड़िता के परिजन वहां पहुंच गए। रंगे हाथों पकड़े जाने पर पीड़िता ने परिजनों के सामने आरोपी की करतूतों को बताया। सूचना पाकर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने आरोपी उवैश को पकड़ लिया।