फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर सिपाही ने वसूले 28 लाख, एफआईआर

Thu, 17 Dec 2020 06:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर गांव के लोगों से सिपाही द्वारा 28 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने आरोपी सिपाही यासीन के खिलाफ जालसाजी और विश्वास हनन का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिपाही इस समय पुलिस लाइंस में तैनात है और कुछ दिन पहले ही गोरखपुर आया था। कैंट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के डोमनपुरवा गांव निवासी शाहिद अंसारी का आरोप है कि गांव का ही यासीन जोकि पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर कार्यरत है, उसने गांव के युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली की थी।
 

विज्ञापन

नौकरी पाने के लालच में गंवाए है रुपये

कई लोगों ने एकत्र कर 28 लाख रुपया दिया, यह सोचकर कि उनकी नौकरी लग जाएगी लेकिन सिपाही ने रुपये हड़प लिए। अब नौकरी ना लगने पर रुपये वापस मांगने पर वह वापस नहीं कर रहा है।

पीड़ित ने एसएसपी के पास शिकायत की थी तो तत्काल एसएसपी ने विभागीय जांच का आदेश देते हुए केस दर्ज करने को कहा। कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित ने खुद ही स्वीकार किया है उसके गांव के लोग नौकरी पाने के चाहत में रुपये गंवाए है। खबर है कि सिपाही ने कुछ रुपये वापस भी किए थे लेकिन बाकी के 28 लाख रुपये वापस करने को तैयार नहीं था। वह पुलिस विभाग में होने का धौंस देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें