फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर युवती से होटल में दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 07 Oct 2020 10:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में जन्मदिन पार्टी के बहाने बर्रा के सचान चौराहा स्थित एक होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया गया। युवती को उसकी सहेली भाई का जन्मदिन होने की बात कहकर लाई थी। पुलिस ने सहेली और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों में आशीष कुमार सिंह पुत्र सुखबीर सिंह और अभिषेक कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय संजय दुबे को बर्रा बाईपास के पास गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

कल्याणपुर निवासी युवती दिल्ली की एक हेल्थ केयर कंपनी में काम करती थी। एक साल पहले मां की बीमारी के चलते लौट आई है। युवती ने बताया कि इलाके की रहने वाली उसकी सहेली मोनिका मंगलवार सुबह उसके पास आई।
विज्ञापन


अपने भाई आशीष की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए उसे भी सचान चौराहा स्थित सोना मेनशन होटल लेकर पहुंची। कमरे में आशीष और एक अन्य लड़का अभिषेक भी था। इसके बाद सभी ने बीयर पी।

बीयर में कोई नशीला पदार्थ होने के चलते वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद मोनिका उसे पुलिस के आने की बात कहकर घर ले आई।
विज्ञापन

शाम करीब आठ बजे जब वह बेहोशी की हालत में घर पहुंची तो घर वालों ने भगा दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घर वालों ने भगाया तो जान देने पहुंची गुरुदेव क्रॉसिंग
नशे की हालत में देखकर युवती को जब परिजनों ने घर से भगा दिया तो वह गुरुदेव क्रासिंग पर जान देने पहुंच गई। इस बीच उसके दोस्त का फोन आ गया। युवती ने आपबीती बताई तो वह भी गुरुदेव क्रासिंग पहुंचा।

इसके बाद उसे समझाबुझाकर घर ले आया। बुधवार सुबह जब वह शिकायत लेकर कल्याणपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने बर्रा थाने जाने की बात कही। बर्रा थाने में भी पुलिस ने बहुत देर तक बैठाए रखने के बाद रिपोर्ट दर्ज की।

होटल के मैनेजर ने बिना आईडी दिया रूम
आरोप है कि होटल के मैनेजर ने बिना आईडी के ही कमरा दिया था। यह होटल किसी बीजेपी नेता का बताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर पर कार्रवाई न करते हुए उसे बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें