बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार चाचा अपनी आठ साल की मासूम भतीजी को बहाने से कमरे में ले गया और हवस का शिकार बनाया।
बच्ची ने मां को चाचा की गंदी करतूत बताई। मां ने संबंधित थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।