यूपी के कन्नौज जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां तिर्वा थाना क्षेत्र में अधेड़ ने 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार आरोपी झोलाछाप बनकर पीड़िता के घर पर रुका और फिर दुष्कर्म किया।
आरोपी ने किशोरी की मां को बताया था दूर का रिश्तेदार। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।