फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशियां मातम में बदलीं, नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण

Wed, 28 Jun 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
लड़की की फोटो
यूपी के कानपुर में किडनैपिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सचेंडी इलाके में टेंपो ड्राइवर की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। नाबालिग लड़की उस समय ईद की खरीददारी करने के लिए घर से बाहर निकली थी।  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की के घरवालों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करके उन्हें रोका तो कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की और लड़की को लेकर फरार हो गए। मामला कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

2 of 3
बेटी की किडनैपिंग की जानकारी देता पिता
सचेंडी कस्बे में रहने वाले मुन्ना उर्फ बाबू खां पेशे से टेम्पो चालक हैं। मुन्ना की बड़ी बेटी तवसुम (17) ईद की खरीददारी के लिए बाजार गई थी लेकिन पीछे से तीन बदमाश कार में सवार होकर आए और उसका रास्ता रोक कार में बैठाकर ले जाने लगे. इसकी सूचना पड़ोसियों ने लड़की के पिता को दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रोते-रोते बेहोश हो गई लड़की की मां
पीड़ित पिता और पड़ोसियों ने उस कार का काफी दूर तक पीछा किया और उन कार सवारों को दबोच लिया।  बदमाशों ने लड़की के पिता की और पड़ोसी की जमकर पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित लहूलुहान अवस्था में जब थाने पहुंचा तो पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में ही आना-कानी की। पुलिस ने बहला फुसला कर ले जाने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें