फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ की डिफेंस कालोनी में दिनदहाड़े लाखों की लूट

Wed, 11 Nov 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाजमऊ की डिफेंस कालोनी में मंगलवार दोपहर दो बदमाशों ने रिटायर्ड आरटीओ एहतामसुल हक के घर धावा बोल लाखों के जेवर व नगदी लूट ली। बदमाशों ने पहले नौ साल की बच्ची की कनपटी पर तमंचा सटाने के बाद पूरे परिवार को बंधक बना लिया, फिर बच्ची की मां से ही अलमारी का लॉकर खुलवाया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे पैदल ही भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसपी, सीओ और क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल के बाद चकेरी पुलिस ने एहतामसुल हक की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका जताते हुए नौकरानी व महिला सफाईकर्मी को शक के दायरे में रखा है। एहतामसुल हक डी ब्लाक में रहते हैं। उनका बेटा जुएब हक मुंबई में एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर है।

इस समय वह नीदरलैंड गए हैं। यहां एहतामसुल अपनी बहू सुमैया हक (जुएब की पत्नी), पोती निदा और आयजा (7) के साथ रहते हैं। एहतामसुल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे नौकरानी अनीता और सफाई कर्मी सुमन घर में काम रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान दरवाजा खुला देख दो बदमाश भीतर घुस आए। एक ने चहेरे पर नकाब लगा रखा था। बदमाशों ने भीतर घुसते ही निदा को गन प्वाइंट पर ले लिया। निदा के शोर मचाने पर सुमैया और परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे। बदमाशों ने उन सबको शोर मचाने पर निदा को गोली मारने की धमकी दी। फिर सभी को एक कमरे में ले गए।

सुमैया से अलमारी का लॉकर खुलवाया। बदमाशों के हाथ करीब आठ लाख रुपये के जेवर, तीन हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन लगा। एहतामसुल के मुताबिक दस मिनट के भीतर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला। उस वक्त वह भी घर पर थे, पर उन्हें बदमाशों के आने और जाने की भनक नहीं लगी। इसकी वजह शायद यह रही कि वह ऊंचा सुनते हैं और उस वक्त वह टेलीविजन देख रहे थे।

टेलीविजन तेज आवाज में चल रहा था। बदमाशों के जाने के बाद घरवालों से घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने डॉयल 100 पर सूचना दी। इसके बाद एसपी पूर्वी देव रंजन वर्मा, कैंट सीओ राजेंद्रधर द्विवेदी, चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात में किसी जानकार का हाथ है। महिला सफाई कर्मी और नौकरानी ने घर में आने के बाद मेन दरवाजा बंद नहीं किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

पता चला कि अनीता पहले एहतामसुल हक के घर आई थी। इसके करीब आधा घंटे बाद सुमन वहां पहुंची थी। बुधवार को पुलिस ने दुबारा सुमन और अनीता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इंस्पेक्टर का कहना है फोरेंसिक टीम को बुलाना जरूरी नहीं था। बदमाशों ने सुमैया से अलमारी और लॉकर खुलवाया। इसके बाद जेवर और कैश उठा और लेकर चले गए। इससे कहीं भी लुटेरों की अंगुलियों के निशान नहीं मिलने थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें