फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी के कैप्टन की मौत

Thu, 19 Nov 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को जीरो प्वाइंट से करीब 19 किलोमीटर पर रौनीजा गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई अंडरपास से 24 फुट नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में कानपुर निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन की मौत हो गई और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कैप्टन एक एनजीओ का संचालन भी करते थे। घायल साथी संस्था का अध्यक्ष है।

पुलिस ने बताया कि कानपुर के थाना किदवईनगर मकान संख्या  533/वाई-1 निवासी मनुज गुप्ता (32) पुत्र जेपी गुप्ता जो कि मर्चेंट नेवी के कैप्टन और दामन वेलफेयर सोसायटी (एनजीओ) के संस्थापक थे।
विज्ञापन


मंगलवार को मनोज अपनी एसएक्स4 कार से कानपुर से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते होते हुए दिल्ली जा रहे थे। उन्हें बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाना था।

 शाम करीब 6:30 बजे गांव रौनीजा के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग को तोड़ते हुई एक्सप्रेसवे से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरी। हादसा होते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में मनुज गुप्ता और उनके साथी अनुपम दुबे कार में फंस गए। वहां से होकर गुजर रहे वाहन चालकों ने हुए इस हादसे की सूचना हाईवे कंट्रोल रूम को दी।

हाईवे कर्मचारी मनुज गुप्ता और साथी अनुपम को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां पर मनुज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अनुपम की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

एनजीओ भी चलाते थे मनुज
पुलिस के मुताबिक मनुज ने टीएस चाणक्य मुंबई से मर्चेंट नेवी की डिग्री प्राप्त की थी। उनकी शादी कानपुर निवासी एक युवती से हुई थी। लेकिन उनकी पत्नी का परिजनों से कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने उनके खिलाफ  दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। मनुज को इसमें जेल भी जाना पड़ा।

बाद में मनुज हाईकोर्ट से मुकदमे में बरी हो गए। उसके बाद उन्होंने दहेज उत्पीड़न के झूठे मामले झेल रहे ऐसे लोगों की सहायता के लिए दो साल पहले दामन नाम से एक एनजीओ की शुरुआत की। कानपुर में वह दहेज एक्ट के दुरुपयोग के खिलाफ समय-समय पर आवाज भी उठाते थे।

‘दामन’ संस्था से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कानपुर। दामन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक कैप्टन मनुज गुप्ता की आकस्मिक निधन हो जाने पर संस्था से जुड़े लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब में संस्था के लोगों ने बताया कि मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मनुज की मौत हो गई थी। किसी और जानकारी के लिए रखी गई।

प्रेस वार्ता बुधवार को श्रद्धांजलि सभा में बदल गई। उनको श्रद्धांजलि देने वालों में अभिषेक अग्रवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, ममता गुप्ता, रोशन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, देवाशीष राय, करन श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें