इश्क में हार हाे ताे इंसान काे कुछ भी नजर नहीं अाता है। कुछ एेसा ही हुअा महाेबा के रहने वाले इस युवक के साथ। इसे पड़ाेस में रहने वाली शादीशुदा महिला से माेहब्बत हाे गई। दाेनाे इस कदर पागल हुये की युवक ने कोर्ट मैरिज के लिये महिला से एक पासपाेर्ट साइज फाेटाे मांग ली। प्रेमिका ने फाेटाे देने से इंकार कर दिया ताे जनाब ने कुल्हाड़ी से पहले ताे महिला काे मारा अाैर खुद जहर खाकर थाने पहुंच गए।
चार बच्चों की मां से हुअा था पड़ाेसी काे प्यार
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
घटना माहाेबा के श्रीनगर कस्बे की है। कस्बे के मोहल्ला कुल्लाई पहाड़ी निवासी श्याम बिहारी अहिरवार की पत्नी कलावती (35) चार बच्चों की मां है। उसका पड़ोसी रूप सिंह यादव पुत्र जगदीश यादव से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दाेनाे एक दूसरे काे दिल ही दिल इतना चाहने लगे कि हसरतें शादी तक पहुंच गईं। रूप सिंह कलावती से कोर्ट मैरिज करना चाहता था। वह कोर्ट मैरिज के कागज तैयार कराने के लिए कई दिन से उससे पासपाेर्ट साइज फोटो मांग रहा था लेकिन कलावती फोटो देने में टाल मटोल कर रही थी। रविवार को कलावती दोपहर एक बजे घर से खेत गई थी। जहां रूप सिंह यादव पहले से मौजूद था।
कलावती की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया
मृतका कलावती
फोटो मांगने पर महिला ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए प्रेमी ने कलावती की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ कलावती जमीन पर गिर गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। खेत में काम करने वाले पड़ोसियों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। देर शाम पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। दिन दहाड़े हुई हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। मृतका के पति श्याम बिहारी ने रूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।