यूपी के फर्रुखाबाद में यहां एक पति ने अपनी पत्नी काे तीन तलाक बाेलकर घर से धक्केमार कर निकाला दिया। जब पत्नी ने इसक विराेध किया ताे तीनाें बच्चाें काे भी उससे छीन लिया। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी नाजरीन की शादी 13 साल पूर्व कासगंज जिले के थाना ढोलना केक गांव जगदीशपुर निवासी शाकिर अली पुत्र छोटे अली के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। पुत्र रिहान(9), पैशल (7) और सबसे छोटी पुत्री सिमरन उर्फ आमरीन है।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
पति आए दिन परेशान करते थे। पांच माह पूर्व पति ने तीन बार तलाक कहा और मारपीट कर उसको पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। तीनों बच्चों को छीन कर अपने पास रख लिया। इसमें ससुर व अन्य लोगो ने सहयोग किया।
7 फरवरी 2018 को दोपहर में पति ने पीड़िता को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें तीन तलाक देने और धमकी देने में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।