यूपी के कन्नाैज जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के बाद युवती का धर्म परिवर्तन करा उससे निकाह किया। जब वाे मां बनी ताे उसका बच्चा छीन कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला की अापबीती सुन अाप के भी अांसू निकल अायेंगे।
कन्नाैज काजी टोला निवासी एक युवक उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में काम करता था। डेढ़ साल पूर्व उसका वहां के मोहल्ला ब्रम्हपुरी निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो युवक-युवती को लेकर अपने घर चला आया।
यहां उसने युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। शादी के एक साल बाद पुत्र का जन्म हुआ। पुत्र के पैदा होने के बाद से पति और उसके परिजन युवती को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को युवक ने परिजनों के साथ उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
दुधमुंहे बच्चे को छीनकर उसे घर निकाल दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने पीड़ित युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि युवती ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।