फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व प्रधान के भाई की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jul 2019 01:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में मंगलवार देर रात पूर्व प्रधान के भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। 
विज्ञापन


यह घटना चौबेपुर क्षेत्र के सुनोड़ा गांव की है। यहां बुधवार सुबह गांव से थोड़ी दूर बंदी माता मार्ग पर पूर्व प्रधान के भाई का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें