घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला की पिटाई करने और उससे खेत में पड़ा मल साफ करवाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे डाक्टरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, उसके भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी अवध नरेश सचान को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
वहीं थाने की हवालात में बंद आरोपी अवध नरेश ने बताया कि उसने महिला से मारपीट नहीं की। वह धनिया की फसल के बीच में शौच के लिए घुसने लगी तो उसे दूर से ही मना कर लौटा दिया था। आरोप लगाया कि उसे विरोधियों ने जबरन फंसाने की साजिश रची है।