फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पागल भिखारी’ ने पत्थरों से सिर कुचलकर पड़ोसी को मार डाला, पुलिस पर तानी नकली रिवॉल्वर

Mon, 31 Oct 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर युवक ने पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की हत्या कर दी
विज्ञापन
कानपुर चकेरी में एक ‘पागल भिखारी’ ने पत्थरों से सिर कुचलकर पड़ोसी को मार डाला। इसके बाद पुलिस पर तान दी नकली रिवॉल्वर। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम तर्वा बिधूनी थाना अतरौली हरदोई निवासी सुल्तान सिंह (36) चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार मैदान के बगल में झोपड़ी में रहता था। आसपास के निर्माणाधीन मकानों में मजदूरी का काम करता था। इलाके में ही मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी सूरज शुक्ला रहता है। पुलिस के मुताबिक सूरज मानसिक विक्षिप्त है और भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। रविवार शाम सुल्तान ने किसी बात को लेकर सूरज को छेड़ दिया। 
जिसपर सूरज ने सड़क किनारे पड़े भारी पत्थर से सुल्तान के सिर पर वार कर दिया। सुल्तान के गिरते ही सूरज उसके सीने पर बैठ गया और पत्थर से सुल्तान के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले से थोड़ी ही देर में सुल्तान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने विक्षिप्त युवक को मैदान में घेरकर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा ने बताया पूछताछ में आरोपी मानसिक विक्षिप्त लग रहा है।
विज्ञापन

नकली रिवॉल्वर से पुलिस को डराया
पुलिस ने जब आरोपी को मैदान में घेरने की कोशिश की तो उसने दिवाली के पटाखे वाली रिवॉल्वर सिपाही पर तान दी। पिस्तौल देखकर सिपाही ठिठक गया। पुलिस को जब रिवॉल्वर नकली होने का यकीन हुआ तब पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें