फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उसने हम दोनों को बिस्तर पर बिना कपड़ों के देख लिया था, इसलिए मार डाला’

Tue, 16 May 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में 14 मार्च को हुई किशोरी की हत्या में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की को गांव के ही एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर गला घोंटकर मार दिया था। हत्या की वजह सिर्फ ये थी कि उस किशोरी ने दोनों को बिस्तर पर बिना कपड़ों के आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। हत्यारोपी प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


थाना मेरापुर के गांव खलवारा निवासी शिल्पी (14) पुत्री विजेंद्र सिंह 14 मार्च की शाम घास लेने गई थी। किसी ने गला दबा कर उसे मार डाला और शव को वहीं एक खेत में फेंक दिया था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान पुलिस को सुराग लगा कि शिल्पी की हत्या गांव के ही सूर्यकांत यादव उर्फ भूरे पुत्र राकेश कुमार ने अपनी महिला मित्र के साथ मिल कर की थी।   पुलिस द्वारा सख्ती से हुई पूछताछ में सूर्यकांत टूट गया। उसने बताया कि शिल्पी ने मुझे और मेरी गर्लफ्रेंड को बिस्तर पर एक साथ बिना कपड़ों के देख लिया था। कहीं वह इसकी खबर किसी और न कर दे इसलिए मार डाला। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी ने स्वाट टीम को दिया इनाम

घटना का खुलासा करते एसपी सुभाष सिंह और साथ में आरोपी सूर्यकांत
एसओ और स्वाट टीम ने दोनों को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि इस सफलता पर टीम को इनाम दिया गया है। पकड़े गए प्रेमी युगल को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

आरोपी की एक हफ्ते पहले हुई है शादी
संकिसा के गांव खलवारा निवासी सूर्यकांत उर्फ भूरे यादव की 8 मई को शमसाबाद थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। इस समय उसकी पत्नी मायके में है। वहीं आरोपी की महिला मित्र की शादी पांच साल पहले हो चुकी है। वह अधिकांश समय अपने मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें