एक प्रेमी युगल को अपने समुदाय से अलग जाकर प्रेम करना बेहद मंहगा पड़ा। इसकी कीमत ऐसे चुकानी पड़ जाएगी, उन्हें जरा भी अंदाजा न था। अंजाम से बेखबर प्रेमी-प्रेमिका बस अपनी आरजू को पूरा करने की चाहत में आगे बढ़ते चले गए।
विज्ञापन
धर्म की खाई को नहीं पार कर सके प्रेमी युगल
डेमो
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुखरू निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर के 18 वर्षीय बेटे अन्नू उर्फ शिवसिंह का गांव की शादीशुदा महिला सलमा (32) पत्नी जकील से प्रेम-प्रसंग था। पता चलने पर परिजनों ने विरोध किया। दबाव बढ़ने पर दोनों 13 दिसंबर को घर से भाग गए। इस मामले की रिपोर्ट महिला के पति ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई।
इसके बाद दोनों 19 दिसंबर को गांव वापस लौटे। दोनों घर न जाकर इधर-उधर छिपकर रहते रहे। इसकी जानकारी युवक के परिजनों को थी। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मंगलवार की रात प्रेमी-प्रेमिका गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित प्रेमी की नलकूप की कोठरी में थे।
गांव में तनाव का माहोल
डेमो
बताया जाता है कि अन्नू का पिता शाम को दोनों के लिए खाना लेकर गया। खाना खिलाने के बाद वह नलकूप की कोठरी में बाहर से ताला लगाकर घर चला आया। सुबह 5.00 बजे जब वह नलकूप की कोठरी पर पहुंचा तो बाहर लगा ताला टूटा पाया। बाप ने अंदर झांक कर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
भीतर दो शव पड़े थे। एक शव बेटे अन्नु का था और दूसरा उसकी प्रेमिका सलमा का। शरीर पर चोटों के निशान थे। युवक के मुंह से झाग भी निकल रहा था। देखने से लग रहा था जैसे हत्या गला दबाकर की गई है। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
हिरासत में लेती पुलिस तो न होती हत्या
डेमो
उधर, सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी वंशराज यादव, एसडीएम सदर अरुण कुमार, सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह के अलावा जिले के थाना और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इस मामले में मृतक अन्नू के पिता महेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में हैवतपुर कटरा गांव निवासी ईशा पुत्र ईसाक, खिलौना पुत्र मुन्ना के अलावा कानपुर नगर जिले के कोतवाली बिल्हौर गांव महौलियापुर निवासी इकबाल पुत्र शैर के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी महिला के पति के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र सलमा को भगा ले गया था। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। ये लोग सलमा के बदले चार बीघा जमीन मांग रहे थे। जमीन न देने पर हत्या कर दी। उधर पुलिस ने सलमा के पति को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। एसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।