फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: तमंचे के बल पर युवक को लूटा, विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट

Wed, 05 Feb 2020 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
इसी जगह हुई लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक को तमंचे के बल पर लूट लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मजदूर दिनेश रैदास बिलंदा एक निमंत्रण में गया था।
विज्ञापन


रात 11 बजे जीटी रोड बिलंदा के केशवपुर मोड से होते हुए बाइक से घर लौट रहा था। यह मार्ग फैजुल्लापुर स्टेशन से जुड़ा है। युवक के मुताबिक पीछे दो बाइक आ रहीं थीं। उसे लगा कि कोई राहगीर होगा।

नहर के पास एक युवक ने अपनी बाइक आगे लगा दी। जिसमें दो लोग बैठे थे। एक अन्य बाइक में दो लोग और थे। तमंचा दिखाकर युवक से दो हजार रुपये व बाइक छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष विनोद गौतम ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


दो दिन पहले भी हुई थी लूट
 इसी घटना स्थल के दो सौ मीटर आगे एक बाग के समीप लूट हुई थी। चकमियांपुर निवासी उमेश पासवान को तमंचा दिखाकर लूटा गया था। उसके पास 17 सौ रुपए थे। पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें