फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के गले में गड़ांसा रखकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा, खून की छीटों ने बयां की हकीकत

Sat, 29 Dec 2018 03:09 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
मासूम बच्चों के गले में गड़ांसा रखकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा गया फिर घर को लूट लिया। मामला यूपी के औरैया जिले का है। वारदात स्थल की कुछ तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं। बदमाशों ने जिस बेरहमी से शिक्षक के पूरे परिवार को पीटा उसके सबूत घर की दीवारों पर खून की छीटें दे रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
यूपी के औरैया जिले में बदमाशों ने देर रात एक शिक्षक के घर पर धावा दिया। बच्चों के गले पर गड़ांसा रखकर घर के सभी सदस्यों को बेरहमी से पीटा फिर घर में रखे जेवर, बाइक, मोबाइल फोन, दो बक्से लूट लिए। बदमाशों की पिटाई से दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। घर के दो सदस्य कानपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
औरैया बेला थानान्तर्गत पुरवा तरा गांव में रात 12:30 बजे पुरवा निवासी शैलेंद्र कुमार (दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज बिरौली तालग्राम कन्नौज में शिक्षक हैं) के घर में छत के रास्ते असलहों और डंडों से लैस चार बदमाशों ने धावा बोल दिया था।
 

4 of 5
डेमो
शैलेंद्र उनकी पत्नी सुधा, मां तारावती, ससुर रमेशचंद्र को बंधक बना लिया और डंडों से बुरी तरह से पीटने के बाद उन्हें बांध दिया। बदमाशों ने घर में रखे जेवर, बाइक, मोबाइल फोन, दो बक्से लूट लिए, मां और ससुर की गंभीर हालत देखते हुए दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवर भी बरामद हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
शैलेंद्र का मकान एकांत में मकान बना हुआ है। जिसकी वजह से पड़ोसियों ने उनके घर पर हो रही गतिविधियों पर ध्यान नहीं दिया। घटना के वख्त कोहरा और भीषण ठंड भी थी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें