फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कमरा बंद कर प्रेमी-प्रेमिका को जलाया, प्रेमी की मौत, इलाज के दौरान युवती ने भी तोड़ा दम

Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसी युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के करछा गांव में प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर बाहर से आग लगा दी गई। इसमें युवक की मौत हो गई और युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया। युवक के घरवालों ने युवती के परिजनों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया है। मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव में 25 वर्षीय भोला आरख पुत्र आशाराम का सूरत में काम करता था। लॉकडाउन में वह घर आया था। उसका गांव की ही एक 20 वर्षीय स्वजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

भोला के दादा लाखन ने बताया कि बुधवार को दिन में करीब तीन बजे युवती ने फोन करके भोला को घर बुलाया था। दोनों खपरैलदार कच्चे कमरे में थे। तभी युवती के घरवालों ने कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर आग लगा दी।
विज्ञापन


धुआं और शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। दोनों के बेहद झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने युवक भोला को मृत घोषित कर दिया। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि दोनों को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर आग लगा दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें