फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे की लाश मिलने से सनसनी

Wed, 23 Nov 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया बच्चे की हत्या का आरोप
विज्ञापन
बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर रोती बिलखती रीमा का कहना है कि वह पांच दिन से लगातार थाना चौकी के चक्कर काट रही थी। ठेकेदार पर बेटे का गायब करने के आरोप भी लगाए, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अगर समय पर कार्रवाई होती तो बेटा बच सकता था। यह कहना है कानपुर के शताब्दी नगर की मां रीमा का। 
विज्ञापन


जानकारी के मताबिक कानपुर के पनकी इलाके में पांच दिन से लापता 5 साल के मासूम गुरुचरन का लाश घर के पास ही पानी के बड़े से गड्ढे में मिली है। सिर पर चोट के निशान और नाक, कान पर जमा हुआ खून भी था। गुरुचरन के मजदूर माता पिता ने ठेकेदार पर ही बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। हांलाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना ही आया है। सीओ संजीव दीक्षित के मुताबिक बच्चे की गुमशुदगी दर्ज थी, फिलहाल आरोपों से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।

कांशीराम आवासीय योजना के तहत निर्माणाधीन फ्लैट में रहने वाले मजदूर बृजकिशोर ने बताया कि उनका बेटा गुरुचरन 18 नवंबर की दोपहर घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी । दो दिन बाद थाना पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह घर के पास ही पानी से भरे गड्ढे में किनारे पर गुरुचरन का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

बृजकिशोर और पत्नी रीमा ने ठेकेदार पर बच्चे को डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। रीमा के मुताबिक ठेकेदार से तीन माह के वेतन के रुपयों (करीब 35000) को लेकर विवाद चल रहा था। सीओ का कहना है कि विवाद की बात तो सामने आई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।

- तीन फुट पानी में कैसे डूबा मासूम
साथी मजदूरों की माने तो पांच फुट गहरे गड्ढे में सिर्फ तीन फुट ही पानी है। इतने पानी में बच्चे का डूबना समझ से परे है। फिर सभी जगह बच्चे की तलाश की गई थी, पानी भी देखा गया था। बुधवार की सुबह अचानक शव कैसे घर के पास वाले गड्ढे में पहुंच गया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें