फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: देर रात पब के बाहर खूनी संघर्ष, कॉलर पकड़कर पांच सेकंड में जड़े चार थप्पड़, युवक के सिर पर फोड़ी बोतल

Sat, 07 Nov 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिविल लाइंस के एक नामी पब के बाहर देर रात युवकों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में सिर पर कांच की बोतल फोड़ने और ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित एक नामी पब के बाहर देर रात युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर शराब की कांच की बोतल फोड़ दी। वहीं, एक युवक कॉलर पकड़कर दूसरे को ताबड़तोड़ चार थप्पड़ मारता रहा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन



विज्ञापन



वीडियो में युवकों के बीच गालीगलौज और हाथापाई के बाद एक युवक बोतल से हमला करता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरा युवक कॉलर पकड़कर महज पांच सेकंड में चार थप्पड़ जड़ देता है। पब के बाहर हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। मारपीट की वजह और शामिल युवकों की पहचान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें