पुलिस ने पकड़ा आचार संहिता उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन कानपुर के कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय पर रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को देर रात प्रत्याशी के कार्यालय से पकड़ा तो भगदड़ मच गई। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कानपुर के छावनी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रतियाशी सुहेल अख्तर अंसारी के कार्यालय पर क्षेत्रीय पुलिस ने देर रात छापा मारा । सैकड़ों की संख्या में कार्यालय पर लोग मौजूद थे उनके बैठने के लिए कुर्सियां भी मौजूद थीं। लंच पैकेट बन रहे थे। इस तरह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा था। सैकड़ों की संख्या में रात में कार्यालय में जमा लोग चाय का आनन्द ले रहे थे। थोड़ी देर बाद बिरयानी का दौर चलने वाला था तभी पुलिस ने रंग में भंग दाल दिया । चुनाव नोडल अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले पर जांच बैठाल दी है। जांच के बाद चुनाव आयोग वैधानिक कार्रवाई करेगा।