फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरी, 70 मोबाइल और 50000 नगदी पार, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, तलाश जारी

Tue, 03 Nov 2026 03:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से 70 महंगे स्मार्टफोन और गल्ले में रखे 50,000 रुपये नकद समेट ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध ताला तोड़ते कैद हुए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़कर चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने मोबाइल शॉप की दुकान में घुसकर देर रात करीब 15 लाख रुपए का माल पार कर दिया।  सुबह ताले टूटे देख पीड़ित ने जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो देर रात एक बजकर 14 मिनट पर दो संदिग्ध ताला तोड़ते कैद हुए। गोविंदपुरी स्टेशन रोड पर गोपाल श्री शर्मा परिवार सहित रहते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



भूतल में मोबाइल हब के नाम से दुकान है। गोपाल के मुताबिक, समोवार देर रात दो चोर दुकान के शटर के ताले तोड़ दाखिल हुए और 70 स्मार्ट मोबाइल फोन, गुल्लक में रखी 50 हजार की नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गोविंद नगर इंस्पेक्टर अशोक दुबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कर दिखे हैं। आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें