फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा बैराज पर रफ्तार का कहर, नाबालिग के हाथ में थी कार की स्टेयरिंग, दो मजदूरों को रौंदा…एक की मौत

Sun, 22 Nov 2026 02:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगा बैराज के पास मेघनपुरवा गांव के सामने रविवार सुबह एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी ने साइकिल से मजदूरी करने जा रहे दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उन्नाव निवासी दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी की स्टेयरिंग नाबालिग के हाथ में होने का मामला सामने आया। मेघनपुरवा गांव के पास बेकाबू कार ने अलग-अलग साइकिल से मजदूरी करने जा रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार सवारों को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। उन्नाव के गंगाघाट स्थित भट्टापुरवा रामदयालखेड़ा निवासी नरेश कुमार (52) और शंकरपुर सरायं निवासी मुन्नीलाल (40) रविवार सुबह अलग-अलग साइकिल से मजदूरी करने जा रहे थे।

Trending Videos

एक्सयूवी अनियंत्रित हो गई और दोनों को टक्कर मार दी
गंगा बैराज के पास मेघनपुरवा गांव के सामने हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित हो गई और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई
गुस्साई भीड़ ने कार चला रहे युवक और उसके साथी की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। कोहना थानाध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने बताया कि कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है। उसके परिजनों को उम्र संबंधी दस्तावेज लेकर थाने बुलाया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही उसकी उम्र स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें