कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी और कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित की पुत्री और मामले में वांछित चल रहे उनके पिता अवध बिहारी दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने अमोल दीक्षित की दुकान पर छापा मारकर अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपियों की तलाश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अमोल दीक्षित की दुकान पर छापेमारी की तो वहां से 315 बोर का एक तमंचा, एक लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल के कारतूस बरामद हुए। दुकान से असलहा मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।