फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का कलेजा चीरकर नशेड़ी ने मार डाला, भाभी की हालत नाजुक

Sat, 26 Nov 2016 04:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने आत्महत्या करते हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार सुबह कानपुर के बिल्हौर में एक कलियुग नशेबाज बेटे ने अपनी मां का कलेजा चीरकर बेरहमी से हत्या कर दी। गड़ांसा लेकर घर में आतंक मचा रहे हत्यारोपी लड़के ने अपनी भाभी पर भी जानलेवा हमला किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी युवक को आत्महत्या करते गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

  बिल्हौर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त तहसील अधिकारी विक्रम सिंह अपने बेटों गोविंद सिंह और रामगोपाल के साथ ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। शनिवार सुबह जमीन के रुपयों को लेकर गोविंद का विक्रम सिंह और बाकी घरवालों से झगड़ा हो गया। गालीगलौज करने के बाद गोविंद चला गया और शराब के नशे में धुत होकर वापस आया। गोविंद ने एक-एक करके सभी घरवालों पर धारदार हथियार गड़ांसे से हमला करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां कुमारी देवी (60) के कलेजे में गड़ांसे वार कर उसने भाभी पिंकी (39) की गर्दन पर भी वार किया। गोविंद की मां कुमारी देवी की जानलेवा हमले से मौके पर ही मौत हो गई। यह देख गोविंद कमरे में बंद हो गया और पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्लेवालों की मदद से गोविंद को नीचे उतारा और गिरफ्तार करके थाने ले गई। गोविंद की भाभी पिंकी को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें