फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: ज्वैलरी शॉप में नकब लगा 25 लाख रुपये के जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी दिखे

Wed, 21 Jul 2021 08:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

जहानाबाद पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की। मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चोरों द्वारा दुकान में सेंध लगाकर 20 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में जहानाबाद कस्बे के लालूगंज बाजार स्थित मुरली ज्वैलर्स में चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात के बारे में पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते हुए चार लोग देखे गए हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत 25 लाख के आसपास बताई जा रही है। कस्बे के चंदागली निवासी मनोज कुमार ने लालूगंज बाजार में मुरली ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है।

मंगलवार की शाम दुकान बंद करके वह असोथर चले गए। बुधवार की सुबह मनोज के पुत्र अनिकेत ने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पता चला कि चोरी हो गई है। दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


दुकान मालिक मनोज कुमार भी पहुंच गए। जहानाबाद पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की। मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चोरों द्वारा दुकान में सेंध लगाकर 20 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे जांच की। उन्होंने घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें