फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से तीन लाख की लूट

Sun, 08 Nov 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री नगर सनिगवां में शनिवार दोपहर बदमाशों ने एक ज्वैलर्स की दुकान पर धावा बोल कर जेवरों से भरा डिब्बा लूट लिया और भाग निकले। आसपास के दुकानदारों ने बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की पर वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


लूटे गए जेवरों की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। चकेरी पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं, टप्पेबाजी का है। गायत्री नगर निवासी संतोष तिवारी की घर के पास ही उमा ज्वैलर्स नाम से दुकान है। संतोष ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर वह चौक सर्राफा बाजार से ज्वैलरी खरीदने गए थे। दुकान बंद थी।

इसी दौरान दो बदमाश बाइक से आए और पिता शिव प्रसाद से दुकान खोलकर हिसाब देखने को कहा तो उन्होंने दुकान खोल दी। वह हिसाब वाली बुक देख रहे थे कि तभी बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और काउंटर पर रखा जेवरों का डिब्बा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


सर्राफ को लूटने वाले को जेल
लखनऊ के गोमतीनगर विरामखंड पांच में शुक्रवार को सिविल लाइंस के सराफा कारोबारी कमलेश रस्तोगी को लूटने में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह यादव को जेल भेज दिया गया। वहीं कारोबारी का 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागे बदमाश सौरभ तिवारी की तलाश की जा रही है।

सारी फोर्स शहर में झोंकी
कानपुर। तड़ातड़ लूट होने पर एसएसपी ने पुलिस ऑफिस, रिजर्व पुलिस लाइन, क्राइम ब्रांच समेत सभी सरकारी दफ्तरों में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी है। मुख्य बाजारों, संवेदनशील और मिश्रित इलाकों में सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर तैनात रहेंगे। एलआईयू, पीएसी भी बाजारों पर नजर रखेगी। संदिग्धों की चेकिंग भी शुरू करा दी गई है। एसएसपी रविवार को बिरहाना रोड सर्राफा बाजार में व्यापारियाें से मिलेंगे।

चोरों की भी रही मौज
अहमदाबाद में तैनात महिला आईआरएस अफसर मानसी के पिता के खपरा मोहाल स्थित घर में चोरी हो गई। चोर कमरों और अलमारी के दस ताले तोड़कर दो चांदी के मुकुट नटराज और राधा किशन भगवान की मूर्ति समेत अन्य सामान चुरा ले गए। ये मुकुट मानसी को आईआरएस में चयनित होने पर मिले थे।
विज्ञापन


करीब दो महीने बाद शनिवार को मानसी के पिता घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। विमल का कहना है कि वह ज्यादातर कीमती सामान अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें