फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: तेज रफ्तार ट्रक का तांडव, बुजुर्ग को रौंदा और कई वाहनों में मारी टक्कर, हाईवे पर लग जाम, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 01 Nov 2026 12:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को मौरंग लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमकर तांडव मचाया। कदौरा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने लमसर गांव के पास चारा लेकर लौट रहे बुजुर्ग रामबाबू को रौंद दिया और भाग निकला। इसके बाद चालक ने 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भागते हुए रास्ते में कई वाहनों, खड़े ट्रकों और एक कुत्ते को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने जमकर तांडव मचाया। कदौरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने लमसर गांव के पास खेत से चारा लेकर घर लौट रहे रामबाबू (62) को सड़क किनारे टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा किया, तो चालक ने ट्रक को काशीखेड़ा-चंडौत मार्ग की तरफ मोड़ दिया।

विज्ञापन

करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागते हुए इटौरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद आटा-इटौरा बाईपास पर सवारियों के इंतजार में खड़े ऑटो को भी टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। पीछे लगे बाइक सवारों को देखकर चालक ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। धूल उड़ाता हुआ ट्रक आटा पहुंचा, तो सड़क किनारे घूम रहे एक कुत्ते को भी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

हाईवे पर भी जाम लग गया
लगातार मिल रही सूचना पर आटा थाना पुलिस ट्रक को पकड़ने के लिए सक्रिय रही। आखिरकार पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। ट्रक पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने चालक के साथ हाथापाई करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसे सुरक्षित थाने ले गई। इस दौरान आटा-इटौरा मार्ग के साथ कुछ देर के लिए हाईवे पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें