फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ऑफिस के पास दरोगा को लूटा

Wed, 18 Mar 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालटोली में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने कमिश्नर ऑफिस के पास डीआईजी दफ्तर में तैनात सबइंस्पेक्टर देव नारायण शुक्ला को लूट लिया। मार्निंग वॉक से लौटते समय बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोका और दो पिस्टलें सटाकर चेन व अंगूठी लूट ली।
विज्ञापन


सबइंस्पेक्टर के शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पाकर सीओ कर्नलगंज रमाशंकर तिवारी पहुंचे और पड़ताल की। थाने में सबइंस्पेक्टर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।

सबइंस्पेक्टर देव नारायण शुक्ला ग्वालटोली थाना परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं। वह डीआईजी दफ्तर में तैनात हैं। सबइंस्पेक्टर ने बताया कि वह मार्निंग वॉक करने बृजेंद्र स्वरूप पार्क जाते हैं। उनके साथ छह साल का बेटा पुष्कर भी जाता है। सुबह भी वह बेटे के साथ मार्निंग वॉक पर गए थे।
विज्ञापन


करीब सात बजे वह घर लौट रहे थे। बेटा साइकिल से आगे चल रहा था। वह पीछे थे। सबइंस्पेक्टर के मुताबिक कमिश्नर आफिस के पास पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। एक कागज दिखाते हुए कहा कि भैया, अंग्रेजी में यह पता लिखा है बता दो यह घर कहां हैं। जब तक वह कागज देख पाते दोनों बदमाश बाइक से उतरे।

दोनों ने उनको पिस्टलें सटा दीं और गोली मारने की धमकी देकर कहा कि चेन और अंगूठी उतार दो। इसी दौरान एक बदमाश ने साथी को अपनी पिस्टल थमा दी और फिर दरोगा के गले से चेन तोड़ ली। हाथों से अंगूठी भी उतार ली। सबइंस्पेक्टर के मुताबिक चेन 35 ग्राम सोने की और अंगूठी भी भारी थी।

उन्होंने बताया कि वारदात के समय उनके पास मोबाइल नहीं था। इस वजह से उन्होंने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। थोड़ी देर बाद सीओ कर्नलगंज, एसओ फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की।

एसओ ने बताया कि सबइंस्पेक्टर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें