तालाब में महिला का शव ढूंढने के लिए गाेताखोर के साथ पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भौता कमालपुर में घर का काम न करने से नाराज किसान ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बांधकर गांव में ही तालाब में फेंक दिया। पुलिस को पत्नी के गुमशुदा होने की जानकारी दे दी। आरोपी के ससुर की शंका पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
पति की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। ग्राम भौता कमालपुर निवासी संजय शुक्ला पुत्र राजबहादुर गांव में ही खेती करता है। 20 साल पहले उसका विवाह अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भरावन निवासी रामपदार्थ की पुत्री किरन उर्फ पिंकी (42) के साथ हुआ था। एक जनवरी की रात किरन के घर से गायब होने की सूचना संजय ने पुलिस को दी।