यूपी के जालौन जिले में रविवार को निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां ससुराल आए पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के उमरा रखेड़ा की है। यहां पति-पत्नी में डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। जिस कारण पत्नी मायके उमराखेड़ा में ही रह रही थी। जबकि पति हमीरपुर जरिया थाना निवासी है।